BREAKING NEWS
KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 10:20 am
KHABAR : दतिया में शादी सीजन में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर सख्त, एसडीएम- टीआई ने डीजे संचालको के साथ की बैठक, बोर्ड परीक्षार्थियों को भारी परेशानी, पढे़ खबर 

Share On:-

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एसडीएम संतोष तिवारी ने शहर के सभी डीजे संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शादी के सीजन में डीजे संचालकों द्वारा अत्यधिक ध्वनि में साउंड बजाने से शहर में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे आमजन, शहरवासी, विद्यार्थियों तथा बोर्ड परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम तिवारी ने सख्त लहजे में निर्देश दिए कि आगे से कोई भी डीजे संचालक तय नियमों के अनुसार ही डीजे साउंड बजाएगा। 


उन्होंने 13 दिसंबर 2023 के नियम का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद कई डीजे संचालकों ने दावा किया कि वह शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही कम ध्वनि में डीजे संचालित कर रहे हैं। लेकिन एसडीएम तिवारी और कोतवाली टीआई धीरेंद्र मिश्रा ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अक्सर डीजे अत्यधिक ध्वनि के साथ बजते पाए जाते हैं, जो ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ ट्रैफिक जाम का भी कारण बनते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि इस अवधि में कोई भी डीजे संचालित पाया गया, तो संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE