BREAKING NEWS
KHABAR : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा.. <<     महाकाल की नगरी में आस्था का महासैलाब, 11 दिन.. <<     सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजा हर-हर महादेव,.. <<     KHABAR : मूसलाधार बारिश से शाजापुर बेहाल, सलसलाई.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर पेटलावद में उमड़ा.. <<     शाजापुर में मूसलाधार बारिश का कहर, सलसलाई में.. <<     REPORT : सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा.. <<     REPORT : अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर नीमच में होगा.. <<     KHABAR : हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली तिरंगा.. <<     महिदपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू.. <<     खनियांधाना में एल्डरमेन पार्षदों का शपथ.. <<     विश्व आदिवासी दिवस पर देवास में लोक संस्कृति.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, भाई और.. <<     KHABAR : एमपी में एशियाई शेरों को बसाने की तैयारी,.. <<     KHABAR : श्रावण मास का दूसरा सोमवार, महाकाल मन्दिर.. <<     KHABAR : श्रावण-भादो मे महाकाल नगरी बनी शिवमय, उमड़.. <<     नीमच में घी की गुणवत्ता पर बड़ा एक्शन, खाद्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 10:49 am
BIG NEWS : एमपी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, अब इतने रूपए क्विंटल एमएसपी पर होगी गेहूं किी खरीदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया ये ऐलान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से चले आ रहे गेहूं खरीदी दर के सस्पेंस का अंत हो गया। सागर जिले के बंडा में आयोजित किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इस बार प्रदेश में गेहूं की खरीदी 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल के 2425 रुपये से 160 रुपये अधिक है। इसके ऊपर राज्य सरकार किसानों को 15 रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि देगी। इस तरह कुल खरीदी दर 2600 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी। 


पिछले साल (2024-25) में केंद्र की एमएसपी 2275 रुपये थी, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने 175 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देकर कुल खरीदी दर 2450 रुपये की थी। इस बार प्रोत्साहन राशि को घटाकर 15 रुपये किया गया है, क्योंकि केंद्र ने ही एमएसपी में अच्छी बढ़ोतरी की है। 


मुख्यमंत्री ने कहा, “किसानों की समृद्धि ही मध्यप्रदेश की समृद्धि है। हम वचनबद्ध हैं कि प्रदेश का अन्नदाता हमेशा खुशहाल रहे।” इस घोषणा से प्रदेश के लाखों गेहूं उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिली है। खरीदी की विस्तृत गाइडलाइन एवं पंजीयन की तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE