शाजापुर। सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे शाजापुर अल्प प्रवास पर पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में एसआईआर के कार्य को लेकर कहा कि एसआईआर कार्य एक अच्छी प्रक्रिया है लोकतंत्र स्वस्थ रहे इसके लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची वो स्वस्थ होना चाहिए एक भी वेध वोटर है जो वोटर है जिस क्षेत्र का उसका नाम काटना नहीं चाहिए और एक भी अवैध वोटर जुड़ना नहीं चाहिए। जो फर्जी तरीके से वोटर बन रहे हैं उनका नाम जुड़ना नहीं चाहिए यही एसआईआर की प्रक्रिया है।
पारदर्शिता आएगी एवं वोटर लिस्ट व्यवस्थित ढंग से बनाई जा रही है मामले में उन्होंने राहुल गांधी के एसआईआर पर छह राज्यों में 16 बीएलओ की मौत पर कहा की राहुल गांधी जी हर काम में कमियां ढूंढने के अलावा कोई काम नहीं करते कहा की खिसियानी बिल्ली खमा नोचे राहुल जिस समय उन्हें चुनावी सूची पर काम करना चाहिए। उसे समय में वे यात्राएं निकलते हैं उन्हें एसआईअर पर काम करना चाहिए। उन्हें जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्षों को इकट्ठा कर पचमढ़ी में रखते हैं चुनाव में वोटरों का मन बनाकर काम करे अफवाह फैलाने का काम राहुल गांधी ना करें।