छतरपुर। हरपालपुर के बायपास पर ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान एक गार्डर गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा। ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान दो केन मशीनों की मदद से 70 टन वजनी एक गार्डर ब्रिज पर रखा जा रहा था। इस दौरान केन ऑपरेटर धीरेंद्र यादव की बड़ी लापरवाही के चलते गार्डर गिर गया। ओवर ब्रिज के गार्डर गिरने से हड़कम्प मच गया। हादसे में केन ऑपरेटर केबिन में फंस गया जिस को गेट काट कर बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल ऑपरेटर को बायपास निर्माण कंपनी के अधिकारी कर्मचारी ईलाज लिए छतरपुर ले गए। मामले को दबाने में लगे।