खरगोन। कसरावद में मतदाताओं के गणना फॉर्म बीएलओ एप पर भरने के लिए बीएलओ साहिबान द्वारा फार्म वितरण कर भरे जा रहे हैं। कसरावद के वार्ड क्रमांक 10 में बीएलओ निगवाल एवं शाकीर पठान द्वारा जानकारी दी जा रही है। जहां तक सवाल है फार्म का वार्ड क्रमांक 10 में लगभग पूर्ण होने की तैयारी में है।
बीएलओ सुपरवाइजर को निर्देश दिए गए की बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं को वितरित किए गए गणना फार्माे की जानकारी त्रुटि रहित भरवाए एवं भरने के पश्चात उन्हें बीएलओ एप के माध्यम से गणना फॉर्म को क्पहपजप्रमक करना साथ ही बीएलओ को यह भी निर्देशित किया गया कि मतदाताओं के गणना फार्म पर मतदाता के हस्ताक्षर एवं बीएलओ के हस्ताक्षर के पश्चात ही अपलोड किया जाना है। सभी को आयोग द्वारा दी गई समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार सहायक को उक्त कार्य गंभीरता पूर्वक करने के निर्देश दिए गए।