खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम दोगावा, मिर्जापुर, कांकरियाव, रनगांव के ग्रामीणों ने कनिष्ठ यंत्री कसरावद पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी को एक हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया हे। जिसमें ग्रामीणों ने मांग करी हे। की अजय वर्मा मीटर रीडर जो हमारे गावों में मीटर वाचक का कार्य पूरी लगन ओर मेहनत से सही समय पर कर रहे थे। अब उनका स्थानांतर कसरावद ग्रिड से बालसमुद ग्रिड पर कर दिया गया हे ग्रामीणों ने मांग की हे की कर्तव्यनिष्ठा से अपना कार्य करने वाले मीटर रीडर अजय वर्मा को बालसमुद ग्रिड से वापस कसरावद ग्रिड पर बुलवाया जाए। वही ग्रामीणों की मांग को लेकर अधिकारी ने आश्वासन दिया।