BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2025, 5:19 pm
KHABAR : राष्ट्रीय पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, मंदसौर जिले के सीतामऊ ब्लॉक में जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 4 दिसंबर 2025 तक जिले में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य परिवार नियोजन में पुरुषों की सहभागिता बढ़ाना और लोगों को नसबंदी के सुरक्षित, सरल तरीके के बारे में जागरूक करना है। पखवाड़े के तहत, महुआ ब्लॉक सीतामऊ के ग्राम मामटखेड़ा में लोगों को जागरूक करने हेतु एक विशेष शिविर लगाया गया। 

प्रमुख जानकारी एवं प्रोत्साहन राशि शिविर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता जगदीश खींची द्वारा लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि हम स्वास्थ्य विभाग वाले आपकी सेहत के प्रति चिंतित हैं हम चाहते हैं कि गांव व शहर के सभी लोग स्वस्थ रहें। खींची ने पुरुष नसबंदी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रोत्साहन राशि पुरुष नसबंदी (सबूत के आधार पर) कराने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकार की ओर से 3 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। प्रेरक भुगतान  पुरुष नसबंदी के लिए प्रेरित करने वाले व्यक्ति (प्रेरक) को भी 4 सो रूपये का भुगतान किया जाता है। प्रक्रिया  उन्होंने बताया कि यह नसबंदी बहुत ही सरल और आसान है, जिसे श्बिना चीरा, बिना टांकाश् एन एस वी विधि से किया जाता है। यह पहल पुरुषों को परिवार नियोजन की जिम्मेदारी में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करती है, जिससे एक स्वस्थ और खुशहाल परिवार के सपने को साकार किया जा सके।

खींची ने कहा कि पुरुषों को नसबंदी करवाने के पश्चात अपने दिनचर्या संचार रूप से संचालित कर सकता है। उसको कोई कमजोरी नहीं होती है। रोजाना की भांति अपने कार्य कर सकता है। ऑपरेशन में समय भी बहुत कम लगता है इसलिए गांव वालों से सभी से निवेदन गया कि पुरुष नसबंदी शिविर पखवाड़े में ज्यादा से ज्यादा ऑपरेशन करवाए। डॉ. चौहान ने जिले के सभी पात्र दंपतियों से इस पखवाड़े का लाभ उठाने और परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसटीएस रंजन डामोर, सी एच ओ एक्सरे टेक्नीशियन विवेक तुंगनावत, अजय पटेल, आशा सहयोगिनी, आशा कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE