बड़वानी। सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार दोपहर को श्री गुरुद्वारा साहिब में आयोजित इस शिविर में 50 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज के 350वें पावन शहीदी गुरुपर्व के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का हिस्सा है। गुरुसिंघ सभा के प्रधान एचपीएस भाटिया ने बताया कि रक्तदान महादान कार्यक्रम सोमवार दोपहर 2 बजे से शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक चलेगा।तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हुई थी और यह 25 नवंबर तक चलेगा। सोमवार शाम को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर वक्तव्य और लंगर का आयोजन किया गया। रात्रि 8 से 9.30 बजे तक भाई अमनदीप सिंघ माता कौला वालो के कीर्तनी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद लंगर हुआ।गुरुसिंघ सभा के प्रधान के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। इसके बाद 10.30 से 11 बजे तक नाश्ते की सेवा और 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान आयोजित किए जाएंगे। इन दीवानों में भाई रविंदर सिंघ बड़वानी और भाई अमनदीप सिंघ माता कौला अमृतसर वालो द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे से गुरु का लंगर बरता जाएगा।तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को हुई थी और यह 25 नवंबर तक चलेगा। सोमवार शाम को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर वक्तव्य और लंगर का आयोजन किया गया। रात्रि 8 से 9.30 बजे तक भाई अमनदीप सिंघ माता कौला वालो के कीर्तनी जत्थे द्वारा शबद कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद लंगर हुआ। गुरुसिंघ सभा के प्रधान के अनुसार, 25 नवंबर की सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता होगी। इसके बाद 10.30 से 11 बजे तक नाश्ते की सेवा और 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष कीर्तन दीवान आयोजित किए जाएंगे। इन दीवानों में भाई रविंदर सिंघ बड़वानी और भाई अमनदीप सिंघ माता कौला अमृतसर वालो द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। दोपहर 1.30 बजे से गुरु का लंगर बरता जाएगा।