नीमच। कृषक भाइयों को सूचित किया जाता है कि मंडी व्यापारी संघ, नीमच के आवेदन अनुसार दिनांक 02 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को जैन समाज का पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित होने के कारण मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य (घोष विक्रय) पूर्णतः बंद रहेगा। अतः सभी किसान बंधुओं से अनुरोध है कि 02 दिसंबर 2025 को अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी प्रांगण में उपज लेकर न आएं। एमपी फार्म गेट के माध्यम से ऑनलाइन सौदा पत्रक अंतर्गत कृषि उपज का क्रय-विक्रय अवकाश दिवस में भी जारी रहेगा।

जिन कृषक भाइयों को इस दिन उपज विक्रय करनी हो, वे उपरोक्त ऑनलाइन माध्यम से अपनी उपज का विक्रय कर सकते हैं।
