सोनकच्छ। भौरासा टोल प्लाज़ा पर आज सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क हेल्मेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी सोनकच्छ दीपा मांडवे, यातायात थाना प्रभारी पवन बागड़ी और भौरासा थाना प्रभारी प्रीति कटारे के सहयोग से डी बी सी पी एल (वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट) सीएसआर टीम द्वारा 75 हेल्मेट वितरित किए गए।
अधिकारियों ने बाइक चालकों को रोककर हेल्मेट के अनिवार्य उपयोग, सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन के महत्व की जानकारी दी तथा लोगों को जिम्मेदार ड्राइविंग की शपथ दिलाई। एसडीओपी मांडवे और थाना प्रभारियों ने कहा कि हेल्मेट जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल उपाय है।
डी बी सी पी एल के परियोजना संचालक अजय मिश्रा की इस पहल को सड़क सुरक्षा संस्कृति मजबूत करने का सराहनीय प्रयास बताया गया। कार्यक्रम में टोल प्लाज़ा मैनेजर मुकेश नारानिया, शिव कुमार शर्मा, एसआई नरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र राजपूत सहित पुलिस बल एवं कई सम्माननीय उपस्थित रहे।