नीमच। नीमच के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पुरानी कृषि उपज मंडी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने गायत्री ट्रेडिंग के बाहर खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर जावद निवासी किसान सुनील धाकड़ का है, जिसे उन्होंने गायत्री ट्रेडिंग के बाहर खड़ा किया था। मंगलवार दोपहर करीब 3.30 बजे अज्ञात चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर फरार हो गए।
घटना की सूचना बघाना थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।