नीमच। मंडी व्यापारी संघ के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए अब तक तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में गोपाल गर्ग (जीजी), राजेंद्र गर्ग एवं कमल गर्ग के नाम शामिल हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल पांच नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें विक्रम अजमेरा, अशोक कुमार बंसल, अनिल मित्तल, कमलेश गर्ग एवं विजय कुमार जैन प्रमुख हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे तक रहेगी। मतदान 4 जनवरी 2026 को कराया जाएगा।