नीमच। मंडी व्यापारी संघ के आगामी चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अध्यक्ष पद के लिए अब तक पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में गोपाल गर्ग (जीजी), राजेंद्र गर्ग, कमल गर्ग, सत्यनारायण शर्मा व राकेश भारद्वाज के नाम शामिल हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 23 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें विक्रम अजमेरा, अशोक कुमार बंसल, अनिल मित्तल, कमलेश गर्ग एवं विजय कुमार जैन सहित कई प्रमुख नाम शामिल हैं।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की आज अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि कल 24 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे तक रहेगी। मतदान 4 जनवरी 2026 को कराया जाएगा।