माउंट आबू। सुप्रीम कोर्ट के फैसले और केंद्र सरकार के विरोध में आज माउंट आबू के अरावली की उच्चतम छोटी गुरु शिखर से प्रदेश के युवा नेता राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने सिरोही के पूर्व विधायक एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार संयम लोढ़ा, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं आबूरोड प्रधान लीलाराम हजारों की संख्या में जो प्रदेश के युवा माउंट आबू पहुंचे हैं और माउंट आबू के साधु संत समाज की उपस्थिति में मां अर्बुदा का आशीर्वाद लेकर 1000 किलोमीटर की पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह यात्रा मां अर्बुदा शक्तिपीठ मंदिर से निकलकर नक्की झील के चारों ओर और मुख्य मार्गाे से निकल रही है जो प्रदेश में 1000 किलोमीटर की पद यात्रा कर रही है। इस यात्रा का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला वापस ले और केंद्र सरकार भी अरावली के संबंध में जो निर्णय लिए हैं उन सभी को वापस ले यह मांग पूरे देश में की जाएगी।