नीमच। 4 जनवरी को होने वाले नीमच मंडी व्यापारी संघ के चुनाव को लेकर माहौल गरमाता जा रहा है। मंगलवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। शाम 4 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे पांच दावेदारों में से तीन ने अपने नामांकन वापस ले लिए।

नाम वापस लेने वालों में सत्यनारायण शर्मा, कमल गर्ग और राजेंद्र गर्ग शामिल हैं। इसके बाद अब अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला दो प्रत्याशियों के बीच रह गया है। शेष बचे उम्मीदवारों में गोपाल गर्ग (जीजी) और राकेश भारद्वाज (अफसर) आमने-सामने हैं।

चुनाव की तारीख नजदीक आते ही मंडी परिसर में व्यापारियों के बीच उत्साह और चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। वहीं विभिन्न खेमों में रणनीति को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है।
