BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2025, 6:14 pm
BIG NEWS : नीमच मंडी चुनाव में तस्वीर साफ, दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर, 20 साल बाद बदलेगा नेतृत्व या कायम रहेगा पुराना चेहरा? नामांकन वापसी के बाद गरमाया माहौल, व्यापारियों में उत्साह चरम पर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच मंडी व्यापारी संघ के चुनाव ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। वर्षों बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर मंडी परिसर में उत्साह, चर्चा और रणनीति का माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। 4 जनवरी को होने वाले चुनाव से पहले नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। अध्यक्ष पद पर अब सीधा मुकाबला पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज (अफसर) और गोपाल गर्ग (जीजी) में रह गया है, जिससे चुनाव और अधिक रोचक हो गया है।

अब दो प्रत्याशी रहे मैदान में- 
आज बुधवार को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि थी। शाम 4 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए पांच नामांकनों में से तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। नाम वापस लेने वालों में सत्यनारायण शर्मा, कमल गर्ग और राजेंद्र गर्ग शामिल हैं। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अब केवल दो प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज (अफसर) और गोपाल गर्ग (जीजी)।

पिछले दो दशक से भारद्वाज संभाल रहे जिम्मेदारी-
गौरतलब है कि राकेश भारद्वाज पिछले करीब 20 वर्षों से मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। ऐसे में यह चुनाव तय करेगा कि व्यापारियों का भरोसा एक बार फिर पुराने नेतृत्व पर कायम रहता है या मंडी को नया नेतृत्व मिलता है।

कार्यकारिणी की तस्वीर भी साफ-
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 23 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 5 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष और कार्यकारिणी दोनों पदों के लिए मतदान 4 जनवरी को होगा।

चुनाव प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रवीण मित्तल की देखरेख में पूरी नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। मंडी व्यापारी संघ में कुल 1001 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मंगलवार को शाम 6 बजे तक नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई, जबकि बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया चली। इसके पश्चात शाम 6 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई।

व्यापारियों में उत्साह, रणनीतियों पर मंथन-
चुनाव की तारीख नजदीक आते ही मंडी परिसर में व्यापारियों के बीच उत्साह चरम पर है। अलग-अलग खेमों में बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। यह चुनाव न सिर्फ नेतृत्व चयन का अवसर है, बल्कि मंडी की भविष्य की दिशा तय करने वाला भी माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें 4 जनवरी पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि नीमच मंडी व्यापारी संघ की कमान अगले कार्यकाल के लिए किसके हाथों में जाएगी।
-
भाईचारे का रहेगा चुनाव-
व्यापारी नेता विकास गोयल ने कहा कि तीन नामांकन वापस होने के बाद अब चुनाव दो प्रत्याशियों के बीच सिमट गया है, जिससे मुकाबला और भी रोचक हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रत्याशी अनुभवी हैं और व्यापारी हितों को भली-भांति समझते हैं।
विकास गोयल ने स्पष्ट किया कि मंडी व्यापारी संघ का चुनाव हमेशा आपसी भाईचारे और परंपराओं के तहत होता आया है। इसमें न तो राजनीतिक दलों का प्रभाव रहता है और न ही जातिगत समीकरण कोई भूमिका निभाते हैं। छोटे और मध्यम व्यापारियों की समस्याओं का समाधान तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय ही प्रमुख मुद्दे रहेंगे।

दोनों ही प्रत्याशी सक्षम और अनुभवी-
मंडी व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष कमल गर्ग ने बताया कि लंबे समय बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए अब पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज और गोपाल गर्ग के बीच सीधा मुकाबला है। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रत्याशी सक्षम और अनुभवी हैं। मंडी व्यापारी संघ एक निष्पक्ष संस्था है, जहां राजनीति या जातिगत आधार पर कोई निर्णय नहीं होता। आने वाले अध्यक्ष की प्राथमिकता व्यापारियों की सुरक्षा, स्वतंत्र व्यापार और किसानों व प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखना होगी।

4 जनवरी को होगा फैसला-
चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रवीण मित्तल ने बताया कि 4 जनवरी को अध्यक्ष और कार्यकारिणी दोनों पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। प्रचार को लेकर कोई अलग आचार संहिता लागू नहीं की गई है, लेकिन सभी प्रत्याशियों को मर्यादित और निष्पक्ष तरीके से प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE