सनावद। बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित, सकल हिंदू समाज ने मौतकका चौराहे से रैली निकालकर बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर बांग्लादेश के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
विश्व हिंदू परिषद के जितेंद्र राठौर ने बताया कि बांग्लादेश के द्वारा लगातार अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है हिंदू ना कभी डरा था ना कभी डरेगा बांग्लादेश की इस कायरना हरकत की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं को जिंदा जलाने की घटनाओं से भारी आक्रोश नजर आया।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला, दिलीप सकरोदिया मानसिंह राठौर धर्मेंद्र मसंद, राजा चौरसिया सहित बड़ी संख्या में सकल हिंदू समाज के लोग उपस्थित है। प्रदर्शन के दौरान सनावद थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से मुस्तैद नजर आया।