नीमच। 4 जनवरी को नीमच मंडी में व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद और कार्यकारिणी के चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव को लेकर मंडी में जबरदस्त चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। उम्मीदवार प्रचार-प्रसार के लिए सक्रिय हो चुके हैं और व्यापारी वर्ग को अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगे हैं।

विशेष रूप से नीमच की औषधी मंडी में गोपाल गर्ग जीजी और राकेश भारद्वाज प्रचार में जुटे हुए हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने व्यापारियों के बीच अपनी ताकत और अनुभव का प्रदर्शन किया। चुनावी समीकरण में जातिगत, सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं का भी अहम योगदान बताया जा रहा है।

गोपाल गर्ग ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि वे पिछले 40-45 वर्षों से मंडी में सक्रिय हैं और किसी भी समय उनकी मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं राकेश भारद्वाज को 20 वर्षों का अनुभव हासिल है।

मंडी व्यापारियों में यह चुनाव कड़ा मुकाबला होने की संभावना को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। 4 जनवरी को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि अध्यक्ष पद किसके नाम होगा।
