BREAKING NEWS
देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 10:32 am
BIG NEWS : राजधानी में आरएसएस का बड़ा आयोजन, मोहन भागवत अलग-अलग वर्गों से करेंगे संवाद, जबलपुर-उज्जैन दौरे पर सीएम डॉ मोहन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती जारी, भोपाल के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आरएसएस का बड़ा आयोजन होने जा रहा है। आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत दो दिन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे। शताब्दी वर्ष के अवसर पर संवाद होगी। डॉ मोहन भागवत चार बैठकों को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज शुक्रवार को जबलपुर और उज्जैन जिले के दौरे पर रहेंगे। वे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राजधानी भोपाल में बड़ा आयोजन होगा। आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागव दो दिन भोपाल रहेंगे। इस दौरान वे अलग-अलग वर्गों सें संवाद करेंगे। चार बैठकों को संबोधित भी करेंगे। जिसमें युवा, प्रबुद्धजन, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पहले दिन 2 जनवरी को सुबह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में युवा संवाद, जिसमें मध्यप्रदेश के 31 जिलों से चयनित युवा शामिल होंगे। शाम को रविंद्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में प्रमुखजन गोष्ठी, भोपाल विभाग के सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख नागरिक भाग लेंगे। बैठक में सामाजिक भूमिका, समकालीन परिस्थितियों और संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर संवाद किया जाएगा।


सीएम के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11:45 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर से उज्जैन के नागदा पहुंचेंगे। दोपहर 12रू30 बजे उज्जैन के खाचरोद में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सांदीपनि विद्यालय का अवलोकन करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। सीएम यहां माध्यमिक विद्यालय खाचरोद की 11 स्मार्ट क्लास का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद दोपहर 01रू30-03रू00 बजे खाचरोद से इंदौर होते हुए वायुयान के जरिए जबलपुर पहुंचेंगे। संस्कारधानी में 03रू15 बजे अंतर्राष्ट्रीय रामायण सम्मेलन में सहभागिता करेंगे। 04रू10 बजे गीता भवन का लोकार्पण, 05रू05 बजे विजय नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम 06रू25 बजे भोपाल सीएम हाउस पहुंचेंगे।


इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
राजधानी भोपाल में नए साल के दूसरे दिन यानी आज कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। सुबह 9.30 से शाम 5 बजे तक चिनार कॉलोनी, चिनार ड्रीम सिटी, समरधा, राधापुरम, कृष्णापुरम, ट्रांसपोर्ट नगर, शिवालय परिसर, ओप्टेल कुंज, अनुजा विलेज और आसपास के इलाके, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक चिंता कॉलोनी, शिवालय कॉम्पलेक्स, लीली विला, एलआईजी बीडीए व आसपास बिजली गुल रहेगी।


वहीं सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गीतांजलि कॉम्पलेक्स, इनकम टैक्स कॉलोनी, आराधना नगर, अंबेडकर नगर, अन्नपूर्णा कॉम्पलेक्स और आसपास के इलाके, सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीडीए कॉलोनी सी-डी सेक्टर कटारा, स्प्रिंग वैली डॉव, स्प्रिंग वैली कॉलोनी, सिल्वर स्टेट वाटिका, प्राइड सिटी कॉलोनी, गोल्डन सागर पॉम व आसपास बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती जारी
मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका के 4767 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार 10 जनवरी तक आवेदन कर सकते है। भर्ती के लिए आवेदन एमपी ऑनलाइन के जरिए ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। ये भर्तियां अस्थायी, मानदेय आधारित और मानसेवी होंगी। आपको बता दें कि विभाग ने 6 माह पहले 19500 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE