देवास। जिले के नेवरी में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प के रूप में भावनात्मक और प्रेरणादायक ढंग से मनाया गया।
प्रदेश प्रभारी आबिद कागजी, सहप्रभारी लियाकत अली गद्दी एवं जिला प्रभारी जाहिर पठान (मंदसौर) की मंशा के अनुरूप देवास ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की टीम, गोलू काजी के नेतृत्व में यह आयोजन लगातार तीन दिनों तक चला।
5 अगस्त को नेवरी दरगाह परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
6 अगस्त को 30 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
7 अगस्त को नेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा हेतु कुर्सियां और पानी के जार भेंट किए गए।
इस अवसर पर वरिष्ठजन डॉक्टर जगदीश जोशी, डॉक्टर पंकज जोशी, गणेश जायसवाल, मुबारीक खान, शरीफ मेवाती, विनोद कुमार सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह तीन दिवसीय आयोजन न केवल एक जन्मदिवस का उत्सव रहा, बल्कि सेवा, सहयोग और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण भी बन गया।