BREAKING NEWS
देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 11:52 am
KHABAR : जीआरपी आरक्षक ने सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान, महाकाल दर्शन को आए श्रद्धालु की स्टेशन पर बिगड़ी तबीयत, घबराहट के बाद अचेत होकर गिर पड़ा था यात्री, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन करने उज्जैन आए एक श्रद्धालु की रेलवे स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से उसकी जान पर बन आई। उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर तैनात जीआरपी के आरक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोल्डन टाइम में सीपीआर देकर यात्री की जान बचा ली। इस घटना का वीडियो भी अब सामने आया है।


यह घटना 1 दिसंबर की है। महाकाल दर्शन के चलते स्टेशन पर भारी भीड़ थी। इसी दौरान जीआरपी के प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे प्लेटफार्म नंबर 5 और 6 के बीच ड्यूटी पर तैनात थे। तभी प्लेटफार्म पर खड़ी उज्जैयनी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14309) के आगमन के दौरान एक यात्री देवी सिंह पिता रामचंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी ब्यावरा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। यात्री को घबराहट होने लगी और वह अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों को आशंका हुई कि उसे दिल का दौरा पड़ा है।


स्टेशन पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में प्रधान आरक्षक पवन धुर्वे ने गोल्डन आवर का महत्व समझते हुए मौके पर ही सीपीआर देना शुरू किया। कुछ देर तक लगातार सीपीआर देने के बाद यात्री की हालत में सुधार आया और उसे होश आने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरक्षक पवन धुर्वे यात्री को सीपीआर देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में यात्री के परिजन भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग पीछे से मिर्गी का दौरा पड़ने की आशंका भी जता रहे हैं।


घटना को लेकर जीआरपी थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि आरक्षक ने तत्परता दिखाते हुए सीपीआर देकर यात्री की जान बचाई है। इस सराहनीय कार्य को देखते हुए एसपी द्वारा आरक्षक को सम्मानित और पुरस्कृत किए जाने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE