BREAKING NEWS
देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 12:46 pm
KHABAR : उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव, शंकर-एहसान-लॉय की संगीतमय प्रस्तुति देंगे, सोना महापात्रा सूफियाना रंग बिखेरेंगी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 14 से 18 जनवरी तक श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें लोककलाएं, शास्त्रीय प्रस्तुतियां और प्रसिद्ध कलाकार संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सभी कार्यक्रम रोज शाम 7 बजे से शुरू होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन प्रसिद्ध संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय प्रस्तुति देंगे।


कब क्या कार्यक्रम होंगे
14 जनवरी को महोत्सव का शुभारंभ जनजातीय लोकनृत्य और कला यात्राओं के साथ होगा। इस दिन गोंड जनजातीय सैला नृत्य, बैगा जनजातीय परधौनी नृत्य, भील जनजातीय भगोरिया नृत्य सहित अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी। दिन के समय कला यात्रा के माध्यम से लोककलाओं की जीवंत झलक भी दिखाई जाएगी।


16 जनवरी को प्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा मंच संभालेंगी। उनकी सशक्त आवाज में शिव भक्ति और सूफियाना रंग दर्शकों को भावविभोर करेगा। इसी दिन कोरकू, भील और बैगा जनजातीय नृत्य दल भी अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियां देंगे।


17 जनवरी को सुमधुर संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शास्त्रीय और समकालीन गायन प्रस्तुत होगा। विभिन्न कलाकार शिव भजनों और आध्यात्मिक रचनाओं के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बनाएंगे।


18 जनवरी को महोत्सव का समापन शिव केंद्रित नृत्य-नाट्य प्रस्तुति के साथ होगा। कथक कली सहित अन्य शास्त्रीय नृत्य शैलियों के माध्यम से भगवान शिव के विभिन्न रूपों का मंचन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE