सरवानिया महाराज। दिनांक 4 जनवरी को सांयकाल 4 बजे नगर परिषद सरवानिया महाराज तहसील जावद में एक विशाल आमसभा का आयोजन आम आदमी पार्टी द्वारा बस स्टैंड सहकारी समिति के सामने रखा गया है। यह सर्वविदित है की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के अंतर्गत आम आदमी पार्टी द्वारा जनमानस को जागरूक करने एवं भाजपा की कमियों को उजागर करने के लिए आम सभाये आयोजित की जा रही है। उक्त आमसभा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश कौर कमेटी के सदस्य इंद्रा विक्रम सिंह एवं प्रदेश प्रवक्ता नवीन जी अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर सभा को सम्बोधित करेंगे। आप के जिला उपाध्यक्ष डॉ राजू पाल ने आमजन एवं साथियो से अधिक से अधिक संख्या में सभा में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने का आह्वान किया हैं।