BREAKING NEWS
देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<     KHABAR : सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल, रक्तदान.. <<     15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, कई सरपंच और.. <<     पोलायकलां में शिव महापुराण के छठे दिन उमड़ा.. <<     संकल्प और आस्था की अनूठी मिसाल,बमनाला से.. <<     बामनिया में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, अस्पताल.. <<     BIG NEWS : गोदाम का ताला तोड़ा, टेम्पो सहित 25 क्विंटल.. <<     BIG NEWS : इनामी बदमाश पर खाकी का शिकंजा, एक साल से.. <<     NEWS : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार.. <<     KHABAR : 150 कावड़ियों ने शुरू की 400 किमी की डाक कावड़.. <<     KHABAR : 15 साल से पक्की सड़क का इंतजार, बारिश में.. <<     ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 4:34 pm
REPORT : सांसद गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में हुई दिशा कमेटी की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- नगरीय निकाय क्षेत्रों में नगर वन स्‍थापित किए जाए, जिले के उद्योगो का फायर एवं सेप्‍टी ऑडिट अवश्‍य करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में करीब 450 माईक्रो औद्योगिक ईकाईयां, 50 स्‍माल उद्योग एवं 10 मीडियम औद्योगिक ईकाईयां संचालित है। इसके अलावा जिले में वृहद औद्योगिक ईकाईयां भी कार्यरत है। जिले के सभी बड़े उद्योगो और एमएसएमई उद्योगो का फायर सेफ्टी एवं औद्योगिक सेप्‍टी ऑडिट अवश्‍य करवाए। यह निर्देश सांसद सुधीर गुप्‍ता द्वारा नीमच के कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में दिशा कमेटी की बैठक में एमएसएमई एवं एमपीआईडीसी विभाग की समीक्षा बैठक में महाप्रबंधक उद्योग एवं एमपीआईडीसी को दिए गये।

बैठक में विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक  प्रतिनिधि बगदीराम गुर्जर, न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपड़ा, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एस.पी. अंकित जायसवाल, एवं अन्‍य जिला अधिकारी एवं समिति के सदस्‍यगण उपस्थि‍त थे।

बैठक में वन विभाग के कार्याे, योजनाओं की समीक्षा दौरान सांसद गुप्‍ता ने डीएफओ को निर्देश दिए, कि वे नीमच, जावद, डीकेन, सरवानिया महाराज, जीरन सहित अन्‍य सभी नगरीय क्षेत्र में स्‍थान, चिन्हित कर नगर वन विकसित करने का (डीपीआर) प्‍लान तैयार कर भिजवाए। केंद्र शासन द्वारा नगर वन के लिए दो करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है।

प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की प्रतिक्षा सूची पंचायतों में लिखवाएं
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और कार्याे की समीक्षा में सांसद गुप्‍ता ने सदस्‍यों के सुझाव पर निर्देश दिए, कि सभी ग्राम पंचायतों की दीवारों पर प्रधानमंत्री आवास के लाभांवित हितग्राहियों और प्रतिक्षारत हितग्राहियों की चयन सूची अनिवार्य रूप से लिखवाएं। जिससे, कि हितग्राहियों को पता चल सके, कि उनके नाम, आवास सूची में शामिल है। सांसद ने इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राही की सूची की स्‍थाई पंजी संधारित करने और इसे आमजनों के अवलोकन के लिए उपलब्‍ध कराने की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी जनपद सीईओ को दिए है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान किराए के भवनों में संचालित आंगनवाडी केंद्रों का रिव्‍यू कर, उन्‍हें 15 दिवस में नवीन भवनों में शिफ्ट करने, सभी आंगनवाडी केंद्र भवनों के परिसर में पोषण वाटिका विकसित करने और पौधे तथा सब्जियां लगाने तथा आंगनवाडी केंद्रों के सभी नवीन भवन निर्माण कार्य मार्च तक पूर्ण करवाकर विभाग को स्‍थानांत‍रित करने के निर्देश भी दिए गये।            

विधायक सखलेचा एवं परिहार ने पंचायतों में स्‍वीकृत डोम निर्माण कार्याे के स्‍थल पर अवैध अतिक्रमण हटाने, स्‍कूलों की जमीन एवं मुक्तिधाम की जमीन पर से अतिक्रमण हटवाने का सुझाव दिया। बैठक में सरोदा ग्राम पंचायत भवन का निर्माण कार्य भी पुनरू प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए गए। सांसद गुप्‍ता ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा में सभी ग्राम पंचायत परिसरों में जनभागीदारी से पौधारोपण करवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जिला अध्‍यक्ष वंदना खण्‍डेलवाल, विभिन्‍न न.प.के अध्‍यक्ष, नीमच न.पा.के पूर्व अध्‍यक्ष राकेश जैन, पूर्व उपाध्‍यक्ष महेन्‍द्र भटनागर, सांसद प्रतिनिधि  आदित्‍य मालू, नीलेश पाटीदार, रतनलाल मालावत, हेमंत हरित, जिला वनमण्‍डलाधिकारी एसके अटोदे, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, जिला अधिकारी एवं समिति के सदस्‍यगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE