BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : नीमच जिले में हिमांशु चंद्रा के निर्देशन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को मिली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : सभी विभागीय मानकों पर प्रदेश में शीर्ष.. <<     NEWS : शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों की.. <<     NEWS : ग्राम पंचायतों में योग कार्यक्रमों के लिए.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में महेश नवमी महोत्सव 2026 का.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2026,.. <<     KHABAR : नामांकन निरस्तीकरण के विरोध में कांग्रेस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सर्पदंश से मृत किसान के परिवार की मदद को.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2026, 6:34 pm
KHABAR : कलेक्‍टर कार्यालय परिसर में पीयूसी जांच कैम्‍प का आयोजन कर 61 वाहनों की पीयूसी जांच की, प्रदूषण जांच कैम्प कल यहां होगा आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। पर्यावरण संरक्षण एवं वायु प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय एवं नगर निगम द्वारा दो दिवसीय प्रदूषण जांच कैम्‍प का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को प्रदूषण जांच कैम्प कलेक्टर कार्यालय परिसर में आयोजित कर शासकीय वाहनों की प्रदूषण जांच की गई। कैम्प में नगर पालिक निगम देवास के अन्तर्गत संचालित समस्त कचरा संग्रहण वाहनों की प्रदूषण जांच की गई। साथ ही कलेक्टर कार्यालय में आने वाली अन्य शासकीय वाहनों का भी वाहन प्रदूषण जांच किया गया। प्रदूषण जांच कैम्प में कुल 61 वाहनों की पीयूसी जांच की गई है, जिसमें से 27 वाहनों में प्रदूषण के संबंध में तकनीकी त्रुटी होने के कारण निर्धारित मापदण्डों पर पूर्ण नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों को शीघ्र ही वाहन में आवश्‍यक सुधार करवाने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान द्वारा दिये गये।

जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि समस्त शासकीय और गैर शासकीय वाहनों को प्रदूषण जांच करवाकर प्रदूषण प्रमाण-पत्र प्राप्त करना अनिवार्य है प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर संबंधित वाहन चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी।   प्रदूषण प्रमाण-पत्र गैर व्यसायिक एवं व्यावसायिक समस्त प्रकार के वाहनों के लिये अनिवार्य है।   मोटरयान नियम के अनुसार गैर व्यावसायिक वाहनों के पास जांच के दौरान पीयूसी प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर 01 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही एवं व्यावसायिक वाहनों के पास पीयूसी प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर रूपये 05 हजार की चालानी कार्यवाही की जायेगी।  उन्‍होंने बताया 15 जनवरी के पश्चात् गैर व्यावसायिक दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की भी पीयूसी जांच की जायेगी तथा प्रमाण-पत्र नहीं पाए जाने पर चालानी कार्यवाही की जायेगी। 

जिला परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि 03 जनवरी को प्रदूषण जांच कैम्प तुकोजीराव पवार इन्डोर स्टेडियम भोपाल चौराहा देवास में प्रातः 10 बजे से  सायं 05 बजे तक आयोजित किया जायेगा। उन्‍होंने समस्त वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे प्रदूषण मुक्त देवास बनाने के लिए एवं मार्ग पर चालानी कार्यवाही से बचने के लिए अपने-अपने वाहनों के प्रदूषण की जांच करवाकर प्रदूषण जांच प्रमाण-पत्र अवश्‍य प्राप्त करें।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE