आगर मालवा। त्रि-स्तरीय पंचायत उप चुनाव अन्तर्गत जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-01, सुसनेर में सदस्य पद के मतों की गणना 02 जनवरी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सुसनेर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नियुक्त गणनाकर्मियों द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशन में मतगणना कार्य सुचारू रूप से पूर्ण किया गया। इसके लिये 13 टेबल लगाई गई, जहां 3 राउण्ड में मतगणना की गई। निर्वाचन परिणामों की घोषणा 05 जनवरी को की जाएगी।
मतगणना स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति यादव, एसपी विनोद कुमार सिंह, निर्वाचन प्रेक्षक पीके वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी वर्मा, एएसपी रविन्द्र कुमार बोयत, एसडीएम आगर मिलिन्द ढ़ोके, एसडीएम सुसनेर सर्वेश यादव, एसडीओपी देवनारायण यादव, नोडल अधिकारी जितेन्द्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे।