रतलाम। खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस लीग वेस्ट ज़ोन प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल, इंदौर में दिनांक 26 से 28 दिसंबर तक सफलतापूर्वक किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 8 राज्यों की भागीदारी रही, जिसमें 750 से अधिक बालिकाओं ने विभिन्न भार वर्गों में सहभागिता की।
मध्य प्रदेश की ओर से एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के अंतर्गत 106 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी क्रम में वॉरियर्स पथ अकादमी, सरसी (रतलाम) के कोच जितेंद्र राठौड़ ने जानकारी दी कि रतलाम जिले से 15 बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिनमें से 2 बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।
इन दोनों खिलाड़ियों को 4000-4000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही, इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन 26 से 29 मार्च को चेन्नई (तमिलनाडु) में आयोजित होने वाली खेलो इंडिया नेशनल गेम्स के लिए मध्य प्रदेश टीम की ओर से किया गया है।
चयनित खिलाड़ी-
शिवानी खारोल (पिता – प्रकाश खारोल)
मुक्ता खारोल (पिता – चंद्रशेखर खारोल)
इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट विनोद सोनडावल, सेक्रेट्री अशुतोष दाधीच सहित अन्य पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
यह उपलब्धि रतलाम जिले एवं मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।