नीमच। भारत राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर आज शनिवार 3 जनवरी 2026 को दोपहर 12 बजे श्री सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया जाएगा।
फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल, नीमच की ओर से समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं नवयुवकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई है।