BREAKING NEWS
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की परख,.. <<     KHABAR : एम्स भोपाल को मिला नया एग्जीक्यूटिव.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     KHABAR : 15 अगस्त पर राष्ट्रपति भवन में खास आयोजन,.. <<     BIG REPORT : विकास नगर में 11 लाख की नाली का काम शुरू,.. <<     KHABAR : इंदौर में न्याय का महामंच, सीएम मोहन यादव.. <<     KHABAR : खरगोन में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज.. <<     गंधर्वपुरी में लगा जनविश्वास शिविर,.. <<     NEWS : या हुसैन की सदाओं से गूंजा राजस्थान का.. <<     BIG NEWS : नशे के खिलाफ एमपी सरकार का बड़ा ऐलान, 2029 तक.. <<     KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, ग्रामीण विकास.. <<     KHABAR : गंधर्वपुरी में साकार हुआ जन विश्वास,.. <<     KHABAR : भाजपा के नए कार्यालय में हरियाली का संदेश,.. <<     नीमच में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का.. <<     उज्जैन पहुंचे सांसद मनोज तिवारी, परिवार संग.. <<     मल्हारगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान.. <<     NEWS : संत रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2026, 12:42 pm
KHABAR : सांसद सुधीर गुप्ता की अध्‍यक्षता में दिशा कमेटी की बैठक सम्‍पन्‍न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- हम सब समाज की बेहतरी एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी जनप्रतिनिधि एवं विभिन्‍न विभागों के अधिकारीगण समाज की बेहतरी एवं क्षेत्र के विकास  के लिए मिलजुलकर कार्य करें। यह बात सांसद सुधीर गुप्‍ता ने शुक्रवार को नीमच के कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में दोपहर पूर्व एवं दोपहर पश्‍चात दो सत्रों में आयोजित दिशा कमेटी की बैठक में विभिन्‍न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्याे की विभगवार समीक्षा करते हुए कही। 

बैठक में विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू, न.पा.अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपड़ा, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल, डीएफओ एस.के.अटोदे, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव एवं अन्‍य जिला अधिकारी एवं समिति के सदस्‍यगण उपस्थि‍त थे।

शुक्रवार को सुबह सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई यह बैठक शाम को 7 बजे तक चली। बैठक के दूसरे सत्र में निर्माण विभागों द्वारा संचालित निर्माणाधीन कार्याे की समीक्षा दौरान सांसद गुप्‍ता ने निर्देश दिए, कि निर्माण कार्याे में निर्धारित गुणवत्‍ता, मानकों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण कार्य सुनिश्चित हो। उन्‍होने एमपीआरडीसी के प्रबंधक को निर्देश दिए, कि नीमच, सिंगोली सडक निर्माण में हटाए जा रहे पेडों का मूल्‍यांकन करवाकर, रिर्पाेट प्रस्‍तुत करे। सड़क निर्माण दौरान हटाए जा रहे रॉ मटेरियल के उपयोग के बारे में रिर्पाेट प्रस्‍तुत करें। साथ ही खनिज रायल्‍टी का भुगतान भी सुनिश्चित करवाए। यदि किसी ने बगैर अनुमति के पेड काटकर हटाए है, तो संबंधित को नोटिस जारी कर कार्यवाही करें। बैठक में नीमच सिटी फोर लेन निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा दौरान निर्माणाधीन सड़क पर विभिन्‍न स्‍थानों पर रिफलेक्‍टर लगवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद ने नीमच, मनासा, रामपुरा, सोनडी, गरोठ, झालावाड़ की प्रस्‍तावित सड़क की डीपीआर अविलंब तैयार कर शासन को भिजवाने के निर्देश दिए। विधायक दिलीप सिह परिहार ने शहर में स्‍टेडियम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के 3.50 करोड़ के चार कार्याे को शीघ्र पूर्ण करवाने का सुझाव दिया। सांसद गुप्‍ता ने नीमच में फूटबॉल खेल मैदान, भाटखेडी में कबड्डी, जावद में खो-खो खेल के लिए स्‍टेडियम, मैदान निर्माण का प्रस्‍ताव बनाकर खेलो इंडिया के तहत शासन को भिजवाने के निर्देश दिए।

बैठक में हमारी आंगनवाडी अभियान पोषण भी पढ़ाई भी, गरम पका भोजन वितरण, टेक होम राशन वितरणएवं प्रशासन द्वारा आंगनवाडी केंद्रों की रे‍किंग के लिए किए गए नवाचारों की सभी ने सराहना की।

विधायक सखलेचा ने नयागांव में विक्रम सीमेंट फेक्‍ट्री की रेल्‍वे लाईन पर ओव्‍हर ब्रिज निर्माण करवाने का सुझाव दिया। ताकि हाईवे पर वाहन चालकों को फाटक बंद होने पर समस्‍या का सामना ना करना पडे। उन्‍होने नयागांव में हाईवे के आसपास छूटे हुए सर्विस रोड को बनाने का सुझाव भी एमपीआरडीसी को दिया।  

बैठक में जिला अध्‍यक्ष वंदना खण्‍डेलवाल, नीमच न.पा.के पूर्व अध्‍यक्ष राकेश जैन, पूर्व उपाध्‍यक्ष महेन्‍द्र भटनागर, सांसद प्रतिनिधि आदित्‍य मालू, नीलेश पाटीदार, रतनलाल मालावत, हेमंत हरित, जिला अधिकारी एवं समिति के सदस्‍यगण उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE