BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 3, 2026, 4:17 pm
BIG NEWS : नीमच मंडी में व्यापारी संघ का चुनाव, 20 साल बाद हो रही सियासी जंग का 24 घंटे में होगा फैसला, इस बार गोडाउन से लेकर गाइडलाइन तक गरमाई राजनीति, प्रत्याशियों ने  प्रचार के आखिरी दौर में झौंकी पूरी ताकत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। व्यापारी संघ के चुनाव में अब 24 घंटे से भी कम समय शेष रह गया है। ऐसे में प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मंडी क्षेत्र में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है और व्यापारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

व्यापारी संघ अध्यक्ष पद के दावेदार गोपाल जीजी उर्फ शैलेश गर्ग ने कहा कि करीब 20 वर्षों बाद चुनाव हो रहे हैं, जिससे खासकर युवा व्यापारियों में भारी जोश और बदलाव की उम्मीद दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंडी में 80 से 90 प्रतिशत युवा व्यापारी सक्रिय हैं और सभी बदलाव चाहते हैं।

उन्होंने गोडाउन आवंटन को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि 1000 लाइसेंस होने के बावजूद केवल 500 व्यापारियों को ही गोडाउन मिले, जो गलत योजना का परिणाम है। यदि वे अध्यक्ष बनते हैं तो गोडाउन से वंचित सभी व्यापारियों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगे। साथ ही नई मंडी में व्यापारी संघ कार्यालय स्थापित करने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहने का आश्वासन दिया।

किसान-व्यापारी संबंधों पर उन्होंने कहा कि किसान और व्यापारी एक-दूसरे के पूरक हैं। छोटे-मोटे विवाद आपसी समझ से सुलझ जाते हैं और कोई बड़ा टकराव नहीं है।

सशक्त व्यापारी संघ से जुड़े प्रत्याशी ने कहा कि मध्यप्रदेश और राजस्थान के मंडी एक्ट में अंतर है। नीमच मंडी में लहसुन और प्याज प्रमुख जिंस हैं, जिन्हें वेजिटेबल गुड्स में शामिल किया गया है। इन दोनों जिंसों के लिए विशेष व्यवस्थाएं कराने और राजस्थान जैसी गोडाउन किराया व्यवस्था लागू कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से क्रमांक 12 पर मतदान करने की अपील की।

व्यापारियों का कहना है कि वे निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं और ऐसी टीम को चुनना चाहते हैं जो व्यापारी हित में कार्य करे, सुविधाएं बढ़ाए और समस्याओं से राहत दिलाए। फिलहाल नीमच की पुरानी व नई मंडी में चुनाव को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल बना हुआ है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क कर चुके हैं। व्यापारियों में स्पष्ट रूप से जागरूकता दिखाई दे रही है। चुनाव परिणाम कल शाम या देर रात तक आने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE