BREAKING NEWS
NEWS : झुलेलाल मंदिर का पंचम पाटोत्सव.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में प्रतिभा खोज.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, रात.. <<     KHABAR : बड़वानी में खेल मैदान की बदहाली पर.. <<     BIG NEWS : 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था 5 हजार का.. <<     KHABAR : जन्मदिन की खुशी में समाज के नाम सहयोग,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री अन्नदूत योजना में लगे.. <<     BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2026, 10:37 am
BIG NEWS : नीमच में व्यापार की सत्ता का संग्राम, 20 साल बाद वोटिंग से तय होगा बाजार का भविष्य, महिलाओं की एंट्री से बदला चुनावी माहौल, पहले घंटे में 80 वोट, आज तय होगा सत्ता परिवर्तन या अनुभव की जीत?, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के व्यापारी संघ चुनाव में आज सुबह से ही मतदान को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है। मतदान के लिए महिला व्यापारी भी बढ़-चढ़कर पहुंचीं और अपने मताधिकार का उपयोग किया। महिला व्यापारियों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

व्यापारी संघ चुनाव में महिला मतदाताओं की संख्या लगभग 70 बताई जा रही है। मतदान शुरू होने के पहले ही घंटे में 80 मतदाताओं ने अपने वोट डाल दिए, जिससे चुनावी माहौल की गंभीरता और सक्रियता स्पष्ट दिखाई दी।

गौरतलब है कि करीब 20 वर्षों के बाद व्यापारी संघ के चुनाव हो रहे हैं, जिसको लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। इस बार चुनाव सीधी टक्कर का माना जा रहा है। आज कुल 1001 मतदाता व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का फैसला करेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख दावेदार मैदान में हैं-
आपकों बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए गोपाल गर्ग (जीजी) उर्फ शैलेश गर्ग और राकेश भारद्वाज (अफसर) मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में अंतिम समय तक संपर्क और प्रचार में जुटे हुए थे। इनके भाग्य का फैसला आज होगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE