नीमच। नीमच मंडी व्यापारी संघ के चुनाव में सीधी और रोचक मुकाबले की तस्वीर सामने आई। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। शाम 4 बजे तक करीब 65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव में कुल 1001 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान समाप्ति के पश्चात वोटों की गणना की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

इस चुनाव में व्यापारी संघ के अध्यक्ष सहित 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए गोपाल जीजी और राकेश भारद्वाज के बीच मुख्य मुकाबला है।

चुनाव को लेकर मंडी परिसर में व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। देर शाम तक मतगणना पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
