नीमच। नीमच मंडी व्यापारी संघ के चुनाव को लेकर रविवार को मंडी परिसर पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। लगभग 80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव में कुल 1001 मतदाता शामिल थे। मतदान के निर्धारित समय के दौरान लाइन में खड़े मतदाताओं को देखते हुए चुनाव अधिकारी ने मतदान का समय बढ़ा दिया। परिणामस्वरूप शाम 5.30 बजे तक कुल 1001 मतदाताओं में से 894 मतदाताओं ने अपने मत डाले। इस चुनाव के तहत अध्यक्ष सहित 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रमुख दावेदार गोपाल जीजी और राकेश भारद्वाज मैदान में थे।
चुनाव को लेकर व्यापारी उत्साहित नजर आए और मंडी परिसर में लोकतांत्रिक उत्सव का माहौल देखने को मिला। वोटों की गणना के बाद देर रात तक प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया जाएगा।