नीमच। नीमच मंडी व्यापारी संघ के चुनाव में राकेश भारद्वाज (अफसर) ने भारी मतों से जीत हासिल की। इस चुनाव में कुल 1001 मतदाता थे। शाम 5.30 बजे तक 90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार प्रयोग किया। इन्हीं मतों से अध्यक्ष सहित 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का फैसला हुआ।

20 साल बाद हुए इस चुनाव में बदलाव बनाम अनुभव की सीधी टक्कर थी। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में थे गोपाल गर्ग (जीजी) उर्फ शैलेश गर्ग और राकेश भारद्वाज (अफसर)। निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मित्तल ने बताया कि मतदान सुबह 8.00 बजे से शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक चला। कुल 1001 मतदाताओं में से 894 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद देर रात तक मतगणना की गई, जिसमें राकेश भारद्वाज को 502 और गोपाल गर्ग जीजी को 390 मत प्राप्त हुए। जबकि 2 मत निरस्त हुए हैं ।
