BREAKING NEWS
KHABAR : पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासन सख्त, कल.. <<     KHABAR : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ में नशे पर बड़ा प्रहार, ईको कार.. <<     NEWS : 551 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,.. <<     KHABAR : मोरवन से 16 जुलाई से लापता भेरूलाल का नहीं.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में 55 आवेदकों की सुनी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : समय-सीमा समीक्षा बैठक में जिला पंचायत.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ में भीम आर्मी का 11वां स्थापना.. <<     KHABAR : सिंगोली में 9 दिवसीय अष्टान्हिका महापर्व.. <<     KHABAR : सिंगोली में गूंजेंगे राम के भजन,.. <<     KHABAR : नामांतरण के बाद भुगतान से इनकार, किसान.. <<     KHABAR : मिशन न्यू इंडिया ने भाजपा जैसलमेर.. <<     KHABAR : लेवड़ा-धनेरियाकला गांव के खेल मैदान पर.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा महोत्सव में बच्चों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2026, 11:02 am
BIG NEWS : मंडी में ‘अफसर’ का परचम, जीजी को पछाड़कर राकेश भारद्वाज बने अध्यक्ष, 90 प्रतिशत मतदान ने बदली तस्वीर, कायम रहा मंडी की राजनीति में दबदबा, कार्यकारिणी में इन प्रत्याशियों ने बनाई बढ़त, जानिये किसको कितने वोट मिले, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच मंडी व्यापारी संघ के चुनाव में राकेश भारद्वाज (अफसर) ने भारी मतों से जीत दर्ज की। इस चुनाव में कुल 1001 मतदाता थे, जिनमें से शाम 5.30 बजे तक 894 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार करीब 90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इन्हीं मतों के आधार पर अध्यक्ष सहित 10 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।

करीब 20 वर्षों बाद हुए इस चुनाव में बदलाव बनाम अनुभव की सीधी टक्कर देखने को मिली। अध्यक्ष पद के लिए गोपाल गर्ग (जीजी) उर्फ शैलेश गर्ग और राकेश भारद्वाज (अफसर) के बीच मुख्य मुकाबला था। निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मित्तल ने बताया कि मतदान सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ और मतदाताओं की लंबी कतार को देखते हुए मतदान का समय बढ़ाकर शाम 5.30 बजे तक किया गया।

देर रात तक चली मतगणना में राकेश भारद्वाज (अफसर) को 502 मत प्राप्त हुए, जबकि गोपाल गर्ग (जीजी) को 390 मत मिले। इस दौरान 2 मत निरस्त घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया।

कार्यकारिणी पद के प्रत्याशी एवं प्राप्त मत इस प्रकार रहे-
अनिल मित्तल (कानपुरी) - 535
अजयसिंह कछावा - 420
उदयलाल अग्रवाल - 163
कमलेश गर्ग (दड़ोली) - 708
कार्तिक खंडेलवाल - 372
नवीन अग्रवाल (बाल-नवीन) - 702
प्रवीण गोपाल सिंहल (पल्सेस) - 548
प्रशांत गोयल - 311
महेश लाठी - 395
मनीष पिपाड़ा - 473
महेश मूलचंदानी - 398
राकेश गर्ग - 340
राजेंद्र अग्रवाल -187
राहुल गोयल (बच्चा ट्रेडिंग) - 573
विजय जैन (जीटी) - 663
विकास गोयल - 569
विक्रम अजमेरा (एसके) - 644
संजय गर्ग (एसपी) - 636

इस चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए निर्वाचन टीम की भूमिका सराहनीय रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE