खरगोन। नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा विगत दिनों बिष्टान रोड तिराहे पर टंट्या मामा की मूर्ति स्थापना का मामला विवादों में घिरता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने मुर्ति खरीदी में भारी भ्रष्टाचार का आरोपलगाते हुए कलेक्टर को शिकायत की है। मै दस्तावेज के की गई शिकायत में बताया कि नगर पालिका परिषद खरगोन की 24/9/2025 को पीआईसी की बैठक में संगमरमर पत्थर या धातु की मूर्ति लगाया जाना तय हुआ था। विज्ञप्ति भी नगर पालिका परिषद खरगोन ने धातु या पत्थर की मूर्ति हेतु निकाली गई।
कलेक्टर कार्यालय खरगोन द्वारा भी नगर पालिका परिषद को पत्थर अथवा धातु की मूर्ति लगाने का निर्देश दिया गया था। नगर पालिका परिषद खरगोन ने विज्ञप्ति के बाद पिनाक ट्रेडिंग कंपनी खरगोन से 9,90,000 रु में टंट्या मामा की मूर्ति खरीदना तय किया गया मगर जब टंट्या मामा की मूर्ति स्थापित की गई तो वह ना धातु की थी ना पत्थर की बल्कि फाइबर की मूर्ति वहां पर स्थापित कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कि जब मूर्ति संबंधित फर्म से नगर पालिका परिषद ने प्राप्त की और उसका भौतिक सत्यापन किया होगा तब भी नगर पालिका परिषद ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया इसका अर्थ है कि नगर पालिका परिषद में इस कार्य हेतु जिम्मेदार लोगों ने जानबूझकर इसमें भ्रष्टाचार किया है। कलेक्टर ने इस मामले में जांच का आश्वासन दिया है।