BREAKING NEWS
खंडवा में शिव पुराण कथा समापन पर प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: पैतृक भूमि की बिना सहमति बिक्री का आरोप,.. <<     BIG REPORT : जिला स्तरीय जनसुनवाई शिविर में 57.. <<     उज्जैन जिले के उन्हेल में संदिग्ध हालत में.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में मोहर्रम को लेकर.. <<     KHABAR : नए सत्र का उत्साह, प्रवेश उत्सव में गूंजा.. <<     मुरैना के निरार थाने में पानी का हाहाकार,.. <<     नौकरी के नाम पर महा-धोखाधड़ी, ग्राम पंचायतों.. <<     NEWS : राजस्थान मेघवाल समाज के खेलकूद प्रकोष्ठ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे विनोद कुमार रत्नावत.. <<     BIG NEWS : 21 जून को नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, नीमच में 926.. <<     NEWS : विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर पुराने.. <<     NEWS : राष्ट्रीय हिमालय परिवार, चित्तौडगढ शाखा.. <<     KHABAR : दिव्यांग किसान की पैतृक भूमि बिना सहमति.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक संपत्ति विवाद पहुंचा कलेक्टर.. <<     BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान.. <<     KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 3:33 pm
BIG REPORT : जनसुनवाई में 130 आवेदकों की सुनी समस्याएं, बुजुर्ग दंपति को भरण-पोषण दिलाने के निर्देश, गिरदौड़ा के वृद्ध दंपति की मदद के लिए एसडीएम को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में 130 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान ग्राम गिरदौड़ा के एक बुजुर्ग दंपति ने भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम नीमच को भरण-पोषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए दंपति को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, अतिक्रमण, पेयजल, पेंशन एवं अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE