BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 3:13 pm
KHABAR : मुरैना में संपत्ति विवाद ने पकड़ा तूल, वीडियो सामने आने के बाद मामला और उलझा, निष्पक्ष जांच की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले में सामने आए एक संपत्ति विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। गांधी कॉलोनी निवासी संतोष शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत के बाद मामले से जुड़ा एक वीडियो सामने आने से विवाद और गहरा गया है।

शिकायतकर्ता संतोष शर्मा का आरोप है कि उन्होंने अबाह मुख्य मार्ग स्थित एक भवन का हिस्सा विधिवत पंजीकृत विक्रय पत्र के माध्यम से खरीदा है और वर्तमान में उस संपत्ति पर उनका वैध कब्जा है। उनका कहना है कि कुछ लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही ताला तोड़ने, अवैध रूप से बोर्ड लगाने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।

इसी बीच सामने आए वीडियो में मकान विक्रेता कविता कारखुर यह कहते नजर आ रही हैं कि उन्होंने अपनी इच्छा से मकान बेचा था। वीडियो में कविता कारखुर द्वारा डॉ. जगदीश कारखुर और अन्य लोगों पर प्रताड़ना और मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं, जिससे मामला और अधिक जटिल हो गया है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दस्तावेजों के सत्यापन और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं कि संपत्ति विवाद में असली तथ्य क्या सामने आते हैं और मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE