BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 3:24 pm
BIG NEWS : हाईकोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद मकान तोड़ने का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से लगाई गुहार, जनसुनवाई में उठाया मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मुद्दा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा के पुर्बिया मोहल्ला निवासी बद्रीलाल पुर्बिया ने कलेक्टर नीमच को शिकायत सौंपकर उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद मकान को क्षतिग्रस्त किए जाने, मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार संबंधित मकान विवाद मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, इंदौर खंडपीठ द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया गया था। इसके बावजूद बाबूलाल, राकेश और गोपाल पुर्बिया द्वारा मकान को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

बद्रीलाल का आरोप है कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं। साथ ही रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत थाना मनासा में भी की गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कलेक्टर से न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने, आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

शिकायत में चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे धरना-प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करने को विवश होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE