BREAKING NEWS
BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<     BIG NEWS : बाबा बागेश्वर की एक और रथ यात्रा, भारत को.. <<     VIDEO: #मुरैना में #खण्डा-पत्थर के #अवैध परिवहन पर.. <<     BIG NEWS : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में चाकू लेकर.. <<     KHABAR : मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाए भजन, झूमे.. <<     KHABAR : भरत चरित्र और अजामिल की कथा से समझाया मोह.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 3:21 pm
KHABAR : रतलाम में एनएसयूआई का उग्र प्रदर्शन, सीईसी का पुतला फूंकने पर चली वाटर कैनन, सीएसपी की अंगुली मुड़ी, टीआई के हाथ से निकला खून, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। डालूमोदी बाजार चौराहे पर मंगलवार दोपहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर रहे थे।


इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प और पुतले को लेकर छीनाझपटी हुई। पुलिस ने वाटर कैनन (पानी की बौछार) चलाकर पुतले की आग को बुझाया और उसे जब्त कर लिया। इसके बाद भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर बीच रास्ते में ही रोक दिया।


पुतले को लेकर छीनाझपटी, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जैसे ही मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया, वहां तैनात पुलिस बल ने फायर एक्सटिंग्विशर (अग्निशामक यंत्र) से आग बुझाने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं के न मानने पर पुलिस ने वाटर कैनन का उपयोग किया। इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतले को लेकर जमकर छीनाझपटी हुई। पुलिस ने अधजले पुतले को कार्यकर्ताओं से छीनकर अपनी गाड़ी में रख लिया। वाटर कैनन चलने से कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसकर्मी भी भीग गए।


भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान धक्कामुक्की, अफसर घायल
पुतला दहन के बाद एनएसयूआई कार्यकर्ता पैलेस रोड स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने के लिए आगे बढ़े। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बीच रास्ते में ही मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, माणक चौक टीआई विक्रमसिंह चौहान और स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह जादौन खुद बैरिकेड्स पकड़कर खड़े हो गए और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच भारी धक्कामुक्की हुई, जिसमें सीएसपी की उंगली मुड़ गई और माणक चौक टीआई की कलाई पर नाखून लगने से खून बहने लगा। वहीं, इस झूमाझटकी में कांग्रेस नेता हितेश पैमाल का कुर्ता फट गया।


एनएसयूआई का आरोप- सरकार के इशारे पर हुआ षड्यंत्र
एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष निलेश शर्मा ने भाजपा सरकार पर दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ष्एक सोचे-समझे षड्यंत्र के तहत हमारी नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन निरस्त कराया गया है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज सिर्फ सांकेतिक घेराव किया गया था, लेकिन आगे पूरी ताकत के साथ उग्र आंदोलन और घेराव किया जाएगा।ष् इस प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE