नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय, पिपलिया रावजी द्वारा गुरूवार को आंगनवाड़ी केंद्र-2, ग्राम बरडिया जागीर में निरूशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग, कब्ज, श्वास-कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, अर्श, गैस, अम्लपित सहित विभिन्न रोगियों की जांच की गई और निरूशुल्क औषधियाँ वितरित की गई।
शिविर में कुल 37 रोगियों और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. आबिद खान ने रोगियों को मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव मुक्ति, गर्भावस्था में आहार, स्वच्छता, पोषण और दिनचर्या संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। शिविर में औषधालय स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भी उपस्थित रहे।