तराना। तराना नगर मे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत के संगठन महामंत्री संजय यादव क़े नेर्तत्व मे तराना कार्यलय पर प्रेस कांफ्रेस का आयोजन किया गया जिसमे धार जिले मे स्थित भोजशाला को लेकर 23 जनवरी बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती जन्मोत्सव पर सिर्फ और सिर्फ हिंदू समाज को ही प्रवेश को लेकर मिडिया क़े बंधुओ से चर्चा विमर्श की गईं।
उक्त प्रेस कांफ्रेस क़े दौरान अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल मालवा प्रांत संघटन महामंत्री संजय यादव,मालवा प्रांत कोषाध्यक्ष मुकेश पाटीदार, जिला अध्यक्ष आकाश माली, जिला म्हामंत्री संतोष पाटीदार, उज्जैन महानगर अध्यक्ष राजू यादव सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।