नीमच। रेवली देवली और आसपास के क्षेत्र में इन दिनों लगातार धार्मिक आयोजन हो रही है। जहां एक पुरुषोत्तम मास में एक वहां तक व्रत उपासना के बाद गांव में चारभुजा मंदिर पर धूमधाम से आयोजन किया तथा बाद में भंडारे का आयोजन कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की वहीं दूसरी ओर सामुदायिक भवन रेवली देवली में मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर शिव पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गांव में एक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो माता है बहनों एवं पुरुष वर्ग शामिल हुआ तथा पूरे गांव में कलश यात्रा के साथआयोजन की शुरुआत हुई। कुमावत परिवार द्वारा नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी समाज जनों धूमधाम के साथ आयोजन में भाग लिया तथा तीन दिवसीय आयोजन की धूम अब गांव में दिखाई दे रही है। यज्ञ आचार्य पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय इस आयोजन में हवन तथा पूरी विधि विधान के साथ आयोजन किया जाएगा, बाद में शिव पार्वती परिवार की प्राण प्रतिष्ठा होगी।