BREAKING NEWS
SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 5:25 pm
KHABAR : लोकतंत्र का हो रहा चीरहरण, राज्यसभा चुनाव में भाजपा कर रही दबाव की राजनीति- महेंद्र जोशी, पढे़ खबर

Share On:-

शाजापुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव महेंद्र जोशी अल्प प्रवास पर शाजापुर जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पोलायकलां, मोरटा केवड़ी, पोलायखुर्द, मोरटा मलोथर सहित कई गांवों का भ्रमण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली।

दौरे के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए महेंद्र जोशी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव से जुड़े घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र का चीरहरण हो रहा है और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा महिला आरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी ओर महिलाओं का अपमान किया जा रहा है।

महेंद्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है और जनता सभी परिस्थितियों को देख और समझ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का आह्वान किया।

दौरे के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए उन्होंने संबंधित स्तर पर उचित प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE