शामगढ़। थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में शामगढ़ पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ इस माह की चौथी बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो लग्जरी कारों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 60 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 07 पेटी अवैध शराब जब्त की गई है।
साथ ही पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 100 ग्राम एमडी भी बरामद किया।
थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय की टीम द्वारा अवैध तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है और पुलिस द्वारा जिले में नशे की बिक्री व तस्करी को रोकने के लिए लगातार कड़ी सतर्कता बरती जा रही है।