नीमच। 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नीमच जिले में एसआईआर- 2026 के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की गई।