निम्बाहेड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके रायसेन स्कूल (पूर्व दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल) में शनिवार को श्राष्ट्रीय बालिका दिवसश् के उपलक्ष्य में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वर्तमान समय की सबसे बड़ी चुनौती श्साइबर अपराधश् से निपटने और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया।
प्प्ज् दिल्ली एलुमनास के मार्गदर्शन में आयोजन
विद्यालय के डायरेक्टर और प्प्ज् दिल्ली के पूर्व छात्र संदीप मेलोदिया एवं प्रधानाचार्य डॉ. वैशाली बिस्वास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय बालिका दिवस के स्मरण के साथ हुई, जिसने माहौल को और भी प्रेरणादायक बना दिया।
साइबर ठगी से बचने के सिखाए मंत्र
मुख्य अतिथि ए.एस.आई. सूरज कुमार ने विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया के खतरों से आगाह करते हुए कहा कि सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने सुरक्षा के चार प्रमुख सूत्र दिएरू मजबूत पासवर्ड का निर्माण करना, अनजान लिंक और फिशिंग अटैचमेंट से दूरी बनाना, नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट करना, मोबाइल का केवल सार्थक और संतुलित उपयोग करना शामिल है।
उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि ष्हमें अपने आचरण से माता-पिता और गुरुजनों का गौरव बढ़ाना चाहिए ताकि एक सशक्त समाज का निर्माण हो सके।ष् कार्यक्रम में कानि. रामचंद्र, गोबिंद, ज्ञानप्रकाश और कालिका टीम से महिला कानि. स्नेह लता भी उपस्थित रहीं। कालिका टीम की उपस्थिति ने छात्राओं में सुरक्षा और आत्मविश्वास का संचार किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों को श्टोकन ऑफ ग्रैटिट्यूडश् (स्मृति चिह्न) भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. वैशाली बिस्वास ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और राष्ट्रहित के मूल्यों को आत्मसात करने की सीख दी। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह स्पष्ट संदेश दिया कि तकनीक का सही उपयोग और कड़ा अनुशासन ही उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।