नीमच। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा द्वारा शहीद स्मारक ज्ञान मंदिर पर ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए गए तथा शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदानों को नमन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पार्षदगण तथा नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में संविधान के मूल्यों की रक्षा करने एवं राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।