नई दिल्ली। देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गौरव के साथ मना रहा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की भव्य परेड जारी है, जहां देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और लोकतांत्रिक परंपराओं का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है।
परेड के दौरान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फॉर्मेशन प्रस्तुत किया गया, वहीं पैराट्रूपर्स ने आसमान से उतरकर रोमांचक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सूर्यास्त्र एवं एमआई-17 हेलिकॉप्टर्स द्वारा पुष्पवर्षा की गई, जिससे पूरा कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इससे पूर्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के पश्चात 21 तोपों की सलामी दी गई। समारोह के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को देश के सर्वाेच्च वीरता सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा एवं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं।
कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड प्रारंभ हो चुकी है, जो लगभग 90 मिनट तक चलेगी। इस वर्ष परेड की मुख्य थीम ‘वंदे मातरम्’ रखी गई है। परेड के दौरान कुल 30 झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो