ग्वालियर। कम्पू स्थित एसएएफ मैदान पर सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने झंडावंदन किया, परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस मौके पर सांसद भारत सिंह कुशवाहा भी मौजूद हैं।
समारोह को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज 77वां गणतंत्र दिवस है, हम सबके लिए गौरव का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेटवर्क में पूरा देश तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। विश्व में हमारी शाख बन रही है। आने वाले कल मैं यह और बढ़े इस दृष्टि से सभी नागरिकों को कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।
हमारे मुख्यमंत्री मोहन यादव प्रदेश के तीव्र गति से विकास के लिए काम कर रहे हैं। तोमर ने कहा कि आज के संदेश पत्र में विभिन्न योजनाओं नारी सम्मान, सशक्तिकरण, युवाओं, किसानों का जिक्र है। आने वाले कल में ग्वालियर मेट्रो पॉलिटन सिटी बनेगा और मुरैना में देश का सबसे बड़ा सोलर प्लांट लगाया जाएगा, यह आंचल के लिए बड़ी उपलब्धि है।
बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम
झंडावंदन के बाद स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजन एवं लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान भी मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस अवसर पर आकर्षक विभागीय झांकियां भी निकली गईं। भारतीय गरिमा के शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय समेत विकास खण्ड, तहसील और ग्राम स्तर पर राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।